Nagaur ACB Trap: Kotwali Thane ke ASI Chenaram 10 Hazar ki Rishwat lete hue Giraftar
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) नागौर ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) चेनाराम को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
*मामला क्या है?*
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवादी ने ACB में शिकायत दर्ज करवाई थी कि प्रकरण संख्या 115/2026 में मदद करने की एवज में ASI चेनाराम द्वारा 40,000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने योजना बनाई। बताया जा रहा है कि आरोपी ASI पहले ही 5,000 रुपये ले चुका था। आज शेष राशि में से 10,000 रुपये चाय की थड़ी पर लेते हुए ACB की टीम ने उसे ट्रैप कर लिया।
*ASP और DSP ने किया ट्रैप*
यह कार्रवाई ACB के ASP कल्पना सोलंकी और DSP रमेश चंद्र माचरा के नेतृत्व में की गई। टीम ने मौके से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है और आरोपी ASI से पूछताछ जारी है।
ACB अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
*Source:* ACB Rajasthan, Nagaur Unit / Pratyakshdarshi
--

Comments
Post a Comment