Nagaur Didwana Kuchaman Nagar Palika Adhyaksh Result 2026: 17 निकायों के पूरे परिणाम घोषित, देखिए किसे कितने वोट मिले
राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत नागौर और डीडवाना-कुचामन जिले के कुल 17 नगर निकायों में अध्यक्ष और सभापति पद के चुनाव परिणाम 21 सितंबर 2026 को घोषित कर दिए गए हैं। दोनों जिलों के 17 निकायों में भाजपा ने 7 सीटों पर, कांग्रेस ने 8 सीटों पर, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) और निर्दलीय ने 1-1 सीट पर जीत दर्ज की है। कहीं 50 वोट के बड़े अंतर से जीत हुई तो कहीं महज 1 वोट से फैसला हुआ। *नागौर जिले के 9 निकायों के परिणाम* 1. *नागौर नगर परिषद:* संतोष टाक (भाजपा) - 55 वोट, निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपक सैनी (कांग्रेस) - 5 वोट, जीत का अंतर - 50 वोट 2. *जायल नगर पालिका:* कमलेश लोमरोड़ (कांग्रेस) - 15 वोट, सुशीला लोमरोड़ - 10 वोट 3. *मूण्डवा नगर पालिका:* अलका कंदोई (RLP) - 13 वोट, घनश्याम सदावत (निर्दलीय) - 12 वोट, 1 वोट से जीत 4. *बासनी नगर पालिका:* शौकत अली (कांग्रेस) - 27 वोट, RLP - 13 वोट 5. *कुचेरा नगर पालिका:* तेजपाल मिर्धा (कांग्रेस) - 13 वोट, अजयपाल - 12 वोट, 1 वोट से जीत 6. *मेड़ता सिटी नगर पालिका:* कंचन देवी सांखला (भाजपा) - 27 वोट, नाज परवीन - 12...