ACB की बड़ी कार्रवाई: लोहावट BDO की कार से 8.14 लाख की संदिग्ध राशि बरामद, भीनासर नाके पर पकड़ा


बीकानेर।* राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की स्पेशल यूनिट बीकानेर ने शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए लोहावट (जिला-फलोदी) के विकास अधिकारी (BDO) नारायण सुथार की कार से 8.14 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद की है।


ACB महानिदेशक गोविंद गुप्ता के निर्देश पर DIG नारायण टोगस के सुपरविजन में ASP आशीष कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। एसीबी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लोहावट BDO बड़ी संदिग्ध राशि लेकर बीकानेर की ओर आ रहे हैं।


सूचना के आधार पर टीम ने नोखा रोड स्थित *भीनासर चेक पॉइंट (भेंसार चौक)* पर नाकाबंदी की। संदिग्ध वाहन *Hyundai Venue RJ 07 CD 0047* को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की खलासी साइड सीट के नीचे रखे एक बैग में *8 लाख 14 हजार रुपये* नकद मिले।


ACB ने पूरी राशि जब्त कर ली है और BDO से नकदी के स्रोत को लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार BDO जोधपुर से बीकानेर आ रहे थे।


मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। टीम द्वारा आरोपी के आवास पर सर्च की कार्रवाई भी की जा रही है।


*Source:* ACB Special Unit, Bikaner


*Website:* http://www.sarannews24.in

*Follow Us:* Facebook | Instagram | YouTube | #SaranNews24

Comments

Popular posts from this blog

All India Bank Strike: 28, 29, 30 सितंबर को बंद रहेंगे सभी बैंक, 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे PSB और RRB बैंक

Kishangarh Airport Par Bada Hadsa Tala: Trainee Aircraft Ka Tyre Fata, 3 Ghante Hawa Me Raha, Safe Landing