उदयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: 2 करोड़ की रिश्वत लेते बिचौलिया गिरफ्तार, SOG ASP मुकेश कुमार सोनी हिरासत में

*उदयपुर/जयपुर:* राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। उदयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की इंटेलिजेंस यूनिट ने 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते हुए एक बिचौलिए को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जबकि SOG में तैनात एडिशनल SP मुकेश कुमार सोनी को हिरासत में लिया गया है।


ACB के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि 23 सितंबर को एक गोपनीय शिकायत मिली थी। शिकायत में आरोप था कि उदयपुर नगर निगम जमीन घोटाले से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामले में राहत देने के एवज में 2 करोड़ रुपये की मांग की जा रही है।


शिकायतकर्ता का आरोप है कि ASP मुकेश सोनी ने गिरफ्तार लोगों को राहत देने और उन्हें अन्य मामलों में आरोपी नहीं बनाने तथा घरों से जब्त किए गए लेकिन ज़ब्ती में नहीं दिखाए गए दस्तावेज वापस लौटाने के लिए 2 करोड़ रुपये मांगे थे।


शिकायत के सत्यापन के बाद शनिवार 27 सितंबर को उदयपुर में शिकायतकर्ता की फैक्ट्री में ट्रैप लगाया गया। बिचौलिया सज्जन सिंह जैन उर्फ तातला को 500-500 के नोटों की गड्डियों के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह पैसा ASP मुकेश सोनी के कहने पर ले रहा था। इसके बाद ACB ने बालोतरा जिले में उसके निवास से ASP मुकेश सोनी को हिरासत में ले लिया।


ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7A और भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है और इसमें कई बड़े अफसरों और नेताओं के नाम भी सामने आ सकते हैं।


Source: ACB Rajasthan / PTI



*Hashtags:*

#UdaipurNews #ACB #ACBRajasthan #RajasthanNews #Corruption #2CroreBribe #SOG #UdaipurACB #SaranNews24

Comments

Popular posts from this blog

ACB की बड़ी कार्रवाई: लोहावट BDO की कार से 8.14 लाख की संदिग्ध राशि बरामद, भीनासर नाके पर पकड़ा

All India Bank Strike: 28, 29, 30 सितंबर को बंद रहेंगे सभी बैंक, 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे PSB और RRB बैंक

Kishangarh Airport Par Bada Hadsa Tala: Trainee Aircraft Ka Tyre Fata, 3 Ghante Hawa Me Raha, Safe Landing