All India Bank Strike: 28, 29, 30 सितंबर को बंद रहेंगे सभी बैंक, 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे PSB और RRB बैंक
All India Bank Strike: 28, 29, 30 सितंबर को बंद रहेंगे सभी बैंक, 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे बैंक* परबतसर / मेड़ता (Saran News24) - बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने 5 दिवसीय कार्य सप्ताह और वेतन पुनरीक्षण की मांगों को लेकर 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। *मुख्य जानकारी: बैंक कब बंद और कब खुले?* - 26 सितंबर (चौथा शनिवार) - नियमानुसार सभी बैंक बंद रहेंगे। - 27 सितंबर (रविवार) - सरकार के विशेष आदेश पर सभी सरकारी बैंक (PSB) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे और सामान्य रूप से काम करेंगे। - 28, 29, 30 सितंबर (सोमवार से बुधवार) - UFBU की 3 दिवसीय हड़ताल, शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। *हड़ताल का कारण क्या है?* UFBU के अनुसार, भारतीय बैंक संघ (IBA) ने 8 मार्च 2024 को हुए समझौते में 5 दिन बैंकिंग लागू करने पर सहमति दी थी, लेकिन 2 साल बाद भी सरकार ने इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया है। इसी के साथ PLI, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और अन्य मांगों को लेकर यह हड़ताल बुलाई गई है। *ग्राहकों पर क्...